April 26, 2026

छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश की शराब फिर पकड़ाई, चेकिंग के दौरान गाड़ी में मिली लगभग 5 लाख रूपये कीमत की 95 पेटी शराब को किया जप्त

0
IMG-20210221-WA0022

संवाददाता –  कामिनी साहू 

राजनांदगांव – जिले भर में चल रही अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पुलिस प्रयास कर रही है। इसके बावजूद भी शराब कोचियों के हौसले इतने बुलंद है कि वह लगातार शराब की तस्करी कर रहे हैं। जिले की सीमा पर सुरगी के समीप एक गाड़ी से आज फिर मध्य प्रदेश की शराब पकड़ाई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरगी के समीप चेकिंग के दौरान और मुखबिर की सूचना पर बाहर से आने वाली गाड़ियों की लगातार चेकिंग की जा रही थी। जिसमें टाटा कम्पनी की  गाड़ी 1518 से 90 से 95 पेटी मध्य प्रदेश की शराब जप्त की गई है  और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों से पूछताछ पर पता चला है कि वह यह शराब अन्य जिले में ले जा रहे थे । बताया जा रहा है कि गाड़ी में चालक और परिचालन बैठा हुआ था। जिससे पूछताछ की जा रही हैं। पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की संभावना है। 

इसके पहले भी सुरगी थाना अंतर्गत गत 26 जनवरी को एक बड़ा शराब का खेत पकड़ाया था जिसमें लगभग 200 पेटी मध्यप्रदेश की शराब बरामद की गई थी इसमें भी तीन से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें एक बड़ा गैंग भिलाई का था जो मध्य प्रदेश से शराब लाकर अन्य जिलों में बेचता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *