April 26, 2026

VIDEO: वनांचल में रात बिताने के बाद कलेक्टर एसपी मुंडागढ़ की ओर हुए रवाना, लोगों ने की पुलिस कैंप की मांग

0
cats

संवाददाता : विजय पचौरी

बस्तर। बस्तर में जहां एक और ग्रामीण कैंप खुलने का विरोध करते हैं वही कोलेंग इलाके के मुंडागढ़ में ग्रामीणों ने कैंप खोलने की मांग की पहली बार इस इलाके में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन एक साथ पहुंचा था।

https://www.youtube.com/watch?v=qXiVX0HSxlI

कलेक्टर एसपी को देख कर के ग्रामीण इस कदर बात कर रहे थे मानो ग्रामीण और अधिकारियों की रोज ही मुलाकात होती हो कलेक्टर रजत बंसल पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने ग्रामीणों की सहनशीलता से बात सुनी और जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं का निराकरण करने को कहा।

बता दें, लंबे समय से यह इलाका नक्सलियों का दंश झेलते आ रहा है और विकास से कोसों दूर भी यह गांव है जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन बस्तर के उन कोनो तक पहुंच रहा है जिन कोनो तक अब तक कोई भी नहीं पहुंच पाया और इन दोनों अधिकारियों का एक ही लक्ष्य इन इलाकों में विकास और सुरक्षा पहुंचानाइन दोनों अधिकारियों को ग्रामीणों ने अपने साथ पाकर खुशी भी जाहिर की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *