April 25, 2026

खादी ग्राम उद्योग विभाग में पदस्थ सहायक संचालक निलंबित, रिश्वत लेने का विडियो हुआ था वायरल

0
index

बेमेतरा। खादी ग्राम उद्योग विभाग में पदस्थ सहायक संचालक केपी पराते को निलंबित कर दिया गया है। बता दें, केपी पराते पर अनुदान चेक के एवज में हितग्राहियों से रिश्वत लेने का आरोप लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। सहायक संचालक केपी पराते को निलंबित कर रायपुर कार्यालय में अटैच कर दिया गया है उक्त कार्यवाही प्रबंध संचालक ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *