March 12, 2026

VIDEO: ठग गिरोह का मास्टरमाइंड ‘बाबा’ गिरफ्तार, बॉलीवुड फिल्म ‘हेरा-फेरी’ के तर्ज पर पैसे डबल करने का देते थे झांसा

0
index

संवाददाता – संतोष भारद्वाज

कवर्धा। चिल्फी थाना क्षेत्र में 13 दिसंबर 2020 को तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया था। मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय ठग गिरोह के मास्टरमाइंड बाबा उर्फ विनोद को पुलिस ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=BnX5_E1yGWE

गिरोह के 5 सदस्य पहले ही पकड़े जा चुके हैं। घटना 13 दिसंबर 2020 की है। चिल्फी में तंत्र- मंत्र से रकम दोगुना करने का झांसा देकर सोने के जेवरात और कैश लेकर 6 आरोपी फरार हो गए थे। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 5 आरोपियों काे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

लेकिन ठग गिरोह का मास्टर माइंड बाबा उर्फ विनोद उर्फ दादूराम उर्फ आकाश गोस्वामी (26) फरार था। मास्टर माइंड को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम तैयार की गई। मुखबिर की सूचना पर टीम जिला सिवनी (मप्र) के लिए रवाना हुई। आरोपी बाबा उर्फ विनोद पुनः घटना करने के फिराक में बिछिया के आसपास घूम रहा। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी जिला सिवनी (मप्र) के लखनादौन इलाके के आसपास वहां के भौगोलिक परिस्थिति व परिधानों व स्थानीय भाषा शैली अपनाते हुए छिपता रहा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोने का झुमका, मंगलसूत्र और मोटर साइकिल जब्त किया है।

पहले भी कर चुके हैं ठगी, जांच में जुटी पुलिस
ठग गिरोह के 5 सदस्य पहले ही पकड़े जा चुके हैं। इनमें आरोपी रितु पिता तुलाराम साहू निवासी सिल्हाटी, प्रभु पिता प्रेम गोस्वामी निवासी पोंडी, कन्हैया उर्फ कान्हा पिता परदेशी राम मरावी निवासी दशरंगपुर, विजय पिता द्वारिका गिरी गोस्वामी और उमेश पिता अशोक गिरी गोस्वामी दोनों निवासी जिला सिवनी, मध्यप्रदेश शामिल है। चिल्फी पुलिस गिरोह द्वारा पूर्व में किए गए अन्य स्थानों पर ठगी का पता लगाने में जुट गई है। इनकी पूरी डिटेल खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed