March 12, 2026

24 सालों से फरार दाऊद का करीबी अब्दुल माजिद गिरफ्तार

0
index

गुजरात। गुजरात एटीएस ने देश के मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। माजिद पिछले 24 सालों से फरार चल रहा था। माना जा रहा है कि वह दाऊद के कई राज उगल सकता है। एटीएस अधिकारियों ने बताया कि कुट्टी केरल का रहने वाला है। वह 1996 में 106 पिस्तौल, 750 कारतूस और लगभग 4 किलोग्राम आरडीएक्स इका करने के अपराध में शामिल था। एक वरिष्ठ एटीएस अधिकारी ने बताया, अन्य आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन कुट्टी 24 साल से फरार चल था और झारखंड में छिपा हुआ था।

उन्होंने बताया कि हमें अपने खुफिया सूत्रों से उसके ठिकाने के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद एक टीम को झारखंड भेजा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एटीएस के मुताबिक, अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके गिरोह की गुजरात और मुंबई में शांति भंग करने की योजना थी और इसलिए उसने इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और आरडीएक्स इका किया था। एटीएस अधिकारियों ने कहा, इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से जब पूछताछ की गई थी, तब कुट्टी का नाम सामने आया। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। फिलहाल, कुट्टी को कोरोना जांच के लिए भेजा जाएगा और इसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed