March 11, 2026

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 2 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

0
0e751bd3-ccee-4f6f-8d3c-6a103001a646

बीजापुर। बस्तर रेंज में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत चेरला (तेलंगाना) डीव्हीसी के टीम सदस्य के साथ 2 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में माड़वी आयता उम्र 22 वर्ष निवासी चिन्नाउटला थाना उसूर (पार्टी सदस्य), कुहरामी हुंगा उम्र 32 वर्ष ग्राम कस्तुरपाड़ (सरकार सदस्य व कृषि शाखा का सदस्य) और वेटटी हिंड़मा उम्र 20 वर्ष निवासी कस्तुरपाड़ थाना उसूर (मिलिशिया सदस्य) है।

नक्सलियों ने उप महानिरीक्षक केरिपु कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजापुर, कमलोचन कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक भावेश समरथ के समक्ष आत्मसमर्पण किया। माओवादियों की खोखली विचारधारा, जीवन शैली, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं प्रताड़ना से तंग आकर तथा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया। तीनों माओवादियों के आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन के लिए शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 10-10 हजार रुपए नगद प्रोत्साहन राशि दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed