April 26, 2026

VIDEO: ठंड से कांप रहें गरीबों की मदद करने निकले कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा, बांटे साल और कम्बल… देखें विडियो

0
index

संवाददाता: विजय पचौरी

बस्तर। छत्तीसगढ़ जगदलपुर शहर में दो तीन दिनों से बड़ी ठंड के कारण राह में सोने वाले गरीब तबको और राहगीरों का हाल जानने के लिए रात कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने निरीक्षण दौरा किया।

https://www.youtube.com/watch?v=7s6Txy4t1fQ

निरीक्षण दौरे में  लोगों का हाल चाल जाना और उनकी समस्या से रूबरू  हुए। साथ ही व्यक्तियों के इस ठंड से बचने के लिए स्वेटर, साल-कम्बल भी वितरण किए।कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने रात 11.30 बजे से जगदलपुर शहर के सिराहासार चैक, संजय बाजार क्षेत्र और बस स्टैंड का दौरा किया।

जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को अपने पास पा कर और ठंड से बचने के लिए मिले समान के लिए गरीब राहगीरों ने इन अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, नगर निगम आयुक्त  प्रेम कुमार पटेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं निगम कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *