March 11, 2026

डकैती के अन्तर्राजिय गिरोह का पर्दाफाश,दिल्ली से डकैती करने फ्लाइट से आये थे आरोपी, स्थानीय आरोपियों से साथ-साथ बाहरी गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

0
IMG_20200909_175409

संवाददाता – कामिनी साहू 

राजनांदगांव –  अंबागढ़ चौकी में 24 अगस्त को एक व्यापारी से लाखों रुपए के सामान की डकैती का आज बड़ा खुलासा हुआ है।  आरोपी से डकैती करने लुटेरे दिल्ली से फ्लाइट से रायपुर आए थे।  वहां से वे मोटरसाइकिल पर अंबागढ़ चौकी पहुंचे थे और घटना को अंजाम दिया था। जिन्हें पकड़ने में राजनांदगांव पुलिस को आज बड़ी सफलता हासिल हुई है। 
  मिली जानकारी के अनुसार गोपेंद्र गुप्ता उम्र 53 साल में अंबागढ़ चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे ग्राम आमाटोला व सिंधाभेडी का प्रत्येक साप्ताहिक बाजार अपने स्वंय के मोटर सायकल क्रंमाक CG08 Z 6003 हीरो HF डिलक्स से आमाटोला का साप्ताहिक बाजार सोने, चांदी का आभूषण लेकर खरीदी बिक्री करने जाते हैं।  वह उस दिन भी बाजार गए हुए थे। लौटते समय डकैतो ने उन्हें डंडा दिखाकर रोका और सोने चांदी के सामान जिसकी कुल कीमत किमती-11,70,000/- रू को डकैती कर ले गए। डकैती के आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया और संदिग्ध लोगो से पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में जो जानकारी मिली उस पर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की और डकैती के आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद मेहराज उम्र 21 साल साकिन ग्राम सरावनी बिलाल मस्जिद वाली गली थाना बाबूगढ़ सावनर जिला हापुड़ (उ0प्र0),  निकित कुमार बिनझाले उम्र 21 निवासी वार्ड नं0 07 सेवतापारा डोंगरगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव, मोहम्मद रिजवान उम्र 21 साल निवासी मोती कालोनी भांडापट्टी जिला हापुड़ (उत्तरप्रदेश) हाल मुकाम सेवता पारा वार्ड नं0 07 डोंगरगांव, सुनील मिश्रा उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं0 07 सेवता पारा डोंगरगांव थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव, करण मिश्रा उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं0 07 सेवता पारा डोंगरगांव थाना डोंगरगांव जिलाराजनांदगांव, मोहम्मद गुलजार खान निवासी मोती कालोनी भांडापट्टी जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम सेवता पारा वार्ड नं0 07 डोंगरगांव है।      इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ाई ने बताया कि 24 अगस्त को हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके पास से सामान भी बरामद कर लिए गए हैं जिन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed