नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर आईजी सख्त, तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश दिए
अम्बिकापुर – सरगुजा रेज के आईजी रतनलाल डांगी ने सरगुजा संभाग क्षेत्र मे नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश पुलिस अधीक्षकों को दिए हैं। आईजी के निर्देश के बाद सरगुजा संभाग में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने 12 एफ आई आर दर्ज कर ठगी करने वालों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को कहा है कि अपने क्षेत्र के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित करें कि उनके यहां कोई भी शिकायत जो नौकरी लगाने के लिए ठगी से संबंधित लंबित हो.. तो तत्काल एफआईआर दर्ज करके विवेचना मे ले। कल के पश्चात यदि कोई शिकायत मुझ तक पहुचती है तो बिना स्पष्टीकरण के मेरे कार्यालय से अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएंगी। और भविष्य मे यदि ऐसी शिकायत आए तो तत्काल एफआईआर दर्ज कराना सुनिश्चित करे।
आईजी रतनलाल डांगी ने कहा है कि ठगी के मामले में पुलिस अधीक्षकों को समय समय पर समीक्षा करते रहने निर्देशित किया है।साथ ही आईजी डांगी ने आम लोगो से अपील किया है कि वो यदि ऐसी ठगी के शिकार हुए हो तो तत्काल सबूतों के साथ थानें/पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।

