April 25, 2026

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: लाखों रुपये की मिलावटी पनीर और एनालॉग चीज जब्त

0
Screenshot_20250722_112523_copy_800x469

रायपुर – खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। राज्य शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की दो टीमों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर छापा मारा। इस दौरान कुल 1985 किलोग्राम पनीर और एनालॉग चीज़ बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 4.33 लाख रुपये आंकी गई है।

पहली कार्रवाई रायपुर रेलवे स्टेशन पर की गई, जहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ पांडे, एहसान तिग्गा और सतीश राज की संयुक्त टीम ने 1535 किलो पनीर जब्त किया। पूछताछ में पता चला कि यह पनीर श्री डेयरी एंड स्वीट्स, बोरियाखुर्द से लाया गया था।

इसके मालिक सौरभ शर्मा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों ने उनके माध्यम से तीन अलग-अलग ब्रांड्स, फ्रेश मिल्क मैजिक मलाई पनीर, सुधा अमृत पनीरसऔर लूज पनीर का नमूना संग्रहित किया। पूरी सामग्री को सील कर दुकान में सुरक्षित रखा गया है।

दूसरी कार्रवाई रायपुर बस स्टैंड में की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी साधना चंद्राकर, रोशनी राजपूत और संतोष कुमार ध्रुव की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थ की धरपकड़ की। यहाँ 450 किलो एनालॉग चीज़ जब्त किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि यह चीज़ गोपी डेयरी एंड स्वीट्स, श्री बालाजी इंटरप्राइजेज और मदन डेयरी से संबंधित था। गोपी चंद चावला, आशीष जायसवाल और मदन कुमार अग्रवाल ने उपस्थित होकर जानकारी दी, जिसके बाद नियमानुसार माल को सील कर दिया गया।

खाद्य एवं औषधि विभाग ने साफ कहा है कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *