March 7, 2026

पांच हजार से अधिक शराब की बोतलें बरामद, आरोपी चूरन वर्मा गिरफ्तार

0
vector-illustration-breaking-news-live-banner-glowing-world-map-business-interface-background-cool-178140832

बलौदाबाजार – जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चूरन वर्मा के पास से 5088 पव्वा नॉन ड्यूटी पेड देसी मदिरा मसाला शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी चूरन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम चौरेंगा निवासी चूरन वर्मा पिता बिसौहा वर्मा के कोठार (बाडी) में कमरा की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी कोठार (बॉडी) के कमरा में 106 पेटियों (प्रत्येक में 48) कुल 5088 पाव (915.84 बल्क लीटर) नॉन ड्यूटी पेड देसी मसाला मदिरा जप्त की गई. जिसकी किमत 5,08,800 रुपए आंकी गई है।

सिमगा सर्किल प्रभारी मनराखन नेताम ने बताया कि आरोपी चूरन वर्मा पिता बिसौहा वर्मा द्वारा अवैध रूप कोठार (बाडी) के कमरा में भारी मात्रा में शराब संधारण करने के लिए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59 (क) और 36 का उल्लंघन होना पाया गया।

आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। यह इस माह की चौथी कार्यवाही है, जिसमें आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed