हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय लाए गए 27 नक्सलियों के शव
नारायणपुर – जिले में अबूझमाड़ के सघन जंगलों में बुधवार को हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की है। इस ऑपरेशन में डेढ़ करोड़ के इनामी टॉप माओवादी नेता बसव राजू समेत 27 नक्सली ढेर हुए। मारे गए सभी नक्सलियों के शवों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से नारायणपुर जिला मुख्यालय लाया गया है, जहां सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
इस मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी नक्सली यासन्ना उर्फ जंगू नवीन के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है। वह माओवादी संगठन DKSZCM का कुख्यात कैडर था और आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का निवासी था। यासन्ना साउथ जोनल कमेटी का भी सक्रिय सदस्य था।

