March 7, 2026

माड़ में 20 से ज्यादा नक्‍सली ढेर, डीआरजी जवानों ने माओवादियों के सीसी स्तर के नेता को घेरा

0
naxali

छत्तीसगढ़ – नारायणपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां माड़ इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में 20 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है, हालांकि अभी तक सरकारी स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की डीआरजी की संयुक्त टीम। बताया जा रहा है कि सुबह से माड़ इलाके के जंगलों में यह मुठभेड़ जारी है।

सूत्रों की मानें तो इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने नक्सल संगठन के किसी बड़े नेता को घेर लिया है, जो सीसी या पोलित ब्यूरो स्तर का हो सकता है। यदि यह पुष्टि होती है, तो इसे नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी कामयाबी माना जाएगा।

मुठभेड़ वाली जगह से AK-47, इंसास राइफल और अन्य स्वचालित हथियारों के बरामद होने की भी खबर है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मारे गए नक्सली संगठन के लड़ाकू दस्ते से जुड़े हो सकते हैं।

फिलहाल प्रशासन या पुलिस की ओर से मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या या किसी बड़े नेता के पकड़े या मारे जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और अधिकारिक जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed