नगर पंचायत माना कैम्प में तिरंगा यात्रा के भव्य आयोजन,राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जवानों के सम्मान में जुटे देशवासी
रायपुर / माना – नगर पंचायत माना कैम्प में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई । यहाँ यात्रा नगर पंचायत कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए बस स्टैंड स्थित सुभाष चंद्र बोस के प्रांगण में सम्पन हुआ.देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती ने भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर तथा पाकिस्तान समर्थित आतंगवादी मुर्दाबाद के जानकारी देकर नारे लगाए।

वही इस सफल आयोजन में नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय यादव उपाध्यक्ष के. ऐबु, नगर पंचायत के CMO शर्मा, पार्षद उर्मिला चौहान, पार्षद काजल मंडल, पार्षद लीना साहा, पार्षद रेखा मंडल , अंजना गाईन, नगर पंचायत के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों भी शामिल होकर भारतीय सेना का साहस को नमन किया।

,

