March 12, 2026

माना कैम्प : – समाधान शिविर में ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने किया जनता से सीधा संवाद…

0
FB_IMG_1747394950917

रायपुर/ माना – आज शुक्रवार को नगर पंचायत माना कैम्प स्थित सामुदायिक भवन में समस्या समाधान शिविर का आयोजन जिला SDM नंद कुमार चौबे के मार्गदर्शन एवं तहसीलदार पवन कोसमा और नगर पंचायत CMO शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक शासकीय विभाग जैसे नगरीय प्रशासन, कृषि, आबकारी विभाग, राजस्व, श्रम विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग जैसे 15 से अधिक विभागों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू ने दार्शनिक अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार शत प्रतिशत समस्या का समाधान चाहती है। और स्वयं डेढ़ साल के कम अंतराल में भी समाधान शिविर के माध्यम से जनता के समक्ष उपस्थित है , तथा इस शिविर के माध्यम से आम जनता को न केवल जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है अपितु जनता से सीधे संवाद भी स्थापित होता है उन्होंने हितग्राहियों को स्प्रेयर वितरण, पौधा वितरण, श्रम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, आयुष्मान कार्ड, वील चेयर, जाति प्रमाण पत्र,कृषि सामग्री आदि का वितरण किया।

शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष के. ऐबु,पार्षदगण,सहायक अभियंता रमेश झा सहित नगर पंचायत स्टाफ,अन्य विभाग प्रमुख,कर्मचारी गण व जनमानस की अच्छी खासी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed