March 12, 2026

सरकारी डॉक्टर की लापरवाही: घर पर चल रहा था अस्पताल, प्रशासन ने किया सील

0
Screenshot_2025-05-09-19-04-42-05_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1280x690

बस्तर – सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बास्तानार स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एमबीबीएस डॉक्टर एस एस भारद्वाज ने अपने घर पर ही एक अवैध क्लिनिक खोल रखा था, जिसमें वह अस्पताल जैसी सुविधाएं दे रहा था।

डॉ. भारद्वाज ने अपने घर, जो कि बड़े किलेपाल गांव में स्थित है, एक क्लिनिक की आड़ में चार बेड वाला वार्ड, जांच कक्ष और दवाओं की स्टोर बना रखा था।

यहां मरीजों को निजी रूप से इलाज दिया जा रहा था, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन था, बल्कि सरकारी सेवा की मर्यादा के खिलाफ भी था।

स्थानीय लोगों ने इस अवैध गतिविधि की शिकायत प्रशासन से की थी। इसके बाद एसडीएम की अगुवाई में एक टीम बनाई गई, जिसमें बीएमओ, तहसीलदार और थाना प्रभारी को शामिल किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की तो वहां अवैध अस्पताल जैसी पूरी व्यवस्था देखकर वह चौंक गई।

प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया और पूरे मामले की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर ड्यूटी के दौरान ही मरीजों को घर बुलाकर इलाज करता था, जिससे उसकी सरकारी सेवाओं में लापरवाही भी स्पष्ट होती है।

सरकारी डॉक्टर द्वारा अवैध रूप से निजी प्रैक्टिस करना न सिर्फ नीतियों का उल्लंघन है, बल्कि यह जनता के स्वास्थ्य अधिकारों के साथ विश्वासघात भी है।

यह मामला छत्तीसगढ़ के ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे पर भी सवाल खड़े करता है, जहां अधिकारी बिना डर के नियमों को ताक पर रखकर अपनी सुविधानुसार काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed