March 8, 2026

ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिगों की मौत: एक गंभीर रूप से घायल, कट मारने के चक्कर में हुआ हादसा

0
Screenshot_2025-02-05-20-56-25-47_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_977x631

धमतरी – जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन नाबालिग लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दुर्घटना कुरुद थाना क्षेत्र के कॉलेज मोड़ के पास हुई है, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि चार नाबालिग लड़के ट्रैक्टर के इंजन पर सवार होकर तेज रफ्तार में कृषि महाविद्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ट्रैक्टर को कट मारने की कोशिश की, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

हादसा इतना भयावह था कि तीन लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक लड़का गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

इस हादसे के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर नाबालिगों को ट्रैक्टर चलाने की अनुमति कैसे मिली और ट्रैक्टर की चाबी उन्हें किसने दी? क्या वाहन मालिक की लापरवाही इस हादसे के लिए जिम्मेदार है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed