March 12, 2026

नगरी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें जनता को क्या-क्या मिलेगा

0
1001409435_1738581927

रायपुर – नगरीय निकाय चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सीएम विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव की उपस्थिति में प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपा का घोषणा पत्र यानी ‘अटल विश्वास पत्र नगरी निकाय चुनाव 2025’जारी किया गया।

छत्तीसगढ़ भाजपा के वादे 

  1. नल जल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे । साथ ही सभी पट्टाधारकों को भू-स्वामी बनाएंगे।
  2. रुके हुए पीएम पीएम आवास शहरी परियोजनाओं को और वर्तमान में स्वीकृत 3 लाख पीएमएवाई-यू घरों को तेजी से पूरा करेंगे, जो बिजली बिल और समेकित कर पटाते हैं उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी।
  3. महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25% की विशेष छूट देंगे, हर महीने की 7 तारीख से पहले संपत्ति कर भुगतान करने वालों को 10% की विशेष छूट मिलेगी।
  4. प्रत्येक नगर निगम में महापौर सम्मान निधि की स्थापना करेंगे, जिसके तहत यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तर करने वाले उम्मीदवारों को एक लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  5. प्रत्येक नगर निकाय के व्यावासायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करेंगे
  6. बाजार क्षेत्र में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधाओं का विस्तार ताकि उन्हें साफ सुरक्षित और सुविधाजक शौचालय मिल सके
  7. विद्यालय और महाविद्यालय में मुक्त वाई-फाई की सुविधा देंगे 
  8. स्ट्रीट वेंडर्स के सहयोग के लिए पीएम सम्मन निधि के माध्यम से 30 हजारकी वित्तीय सहायता देंगे। स्मार्ट वेंडिंग जोन फूड्स स्टेट की स्थापना करेंगे। एक समुचित नीति बनाएंगे जिससे सड़क व्यापार को बढ़ावा मिलेगा 
  9. समाधान योजना के माध्यम से बिना जुर्माना ब्याज लगाए पुराने संपत्ति करके एक मस्त निपटा प्रदान करेंगे ।
  10. विद्यालय और महाविद्यालय में छात्राओं के लिए फ्री सेक्रेटरी नैपकिन की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed