केंद्रीय विद्यालय की कक्षा-1 में 80 सीटों पर होंगे एडमिशन, जानें प्रवेश प्रक्रिया और आरक्षण
रायपुर – नया रायपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में इस साल कक्षा-1 में एडमिशन के लिए 80 सीटें निर्धारित की गई हैं। पिछले साल की तुलना में इसमें 40 सीटें बढ़ाई गई हैं। केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन प्रोसेस 15 फरवरी के बाद शुरू होने की संभावना है। पिछले साल मार्च के पहले सप्ताह में आवेदन आमंत्रित किए गए थे
राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में 37 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। इन स्कूलों में कक्षा-1 में प्रवेश दिया जाएगा। पिछले साल कुछ स्कूलों में बाल वाटिका-3 की भी शुरुआत की गई थी।
डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में स्थित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा-1 के लिए 380 सीटें हैं। यहां दो शिफ्टों में कक्षाएं संचालित की जाती हैं। पहली शिफ्ट में 160 और दूसरी शिफ्ट में 160 सीटें उपलब्ध हैं।
केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया में 25% सीटें आरटीई (शिक्षा का अधिकार) कोटे के तहत आरक्षित हैं। इसके बाद प्राथमिकता केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों को दी जाती है। फिर राज्य कर्मचारियों के बच्चों को प्रवेश मिलता है। यदि सीटें खाली रह जाती हैं, तो सामान्य वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। सीटों के आवंटन के लिए लॉटरी प्रणाली का उपयोग किया जाता है।

