March 12, 2026

जवानों और नक्‍सलियों के बीच क्रॉस फायरिंग, कोयलीबेड़ा इलाके में माओवादियों को घेरा

0
naxalite_1612885967 (6)

कांकेर – जिले में नक्‍सली-पुलिस की मुठभेड़ जारी है। जहां दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हो रही है। जिले के अंतागढ़ के पानी डोबीर इलाके में मुठभेड़ चल रही है। जहां जवानों ने नक्‍सलियों को घेरे रखा है। यह पूरा मामला कोयलीबेड़ा थाना का है।

कांकेर एसपी ने जानकारी दी है कि कोयलीबेडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानी डोबीर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस इलाके में लंबे समय के बाद मुठभेड़ चल रही है। एसपी ने आगे जानकारी दी कि हमारी टीम अभी भी मौके पर मौजूद है। मुठभेड़ समाप्ति के पश्चात ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed