March 12, 2026

पीआरए ग्रुप के ठिकानों पर कार्रवाई में आईटी को मिले 37 करोड, रिकॉर्ड में गड़बड़ी से होगी पूछताछ

0
Screenshot_2025-02-02-14-18-49-23_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_1031x618

रायपुर – छत्‍तीसगढ़ में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आईटी की टीम ने कान्ट्रेक्टर फर्म पीआरए ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा था। जहां आयकर सर्वे की कार्रवाई में लगभग 37 करोड़ रुपए की गड़बड़ी मिली। सर्वे टीम के द्वारा दस्‍तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

बता दें कि पीआरए ग्रुप के द्वारा सिविल कंस्ट्रक्शन, रोड कंसट्रक्शन, ब्रिज के साथ ही रेलवे के लिए भी काम करता है। इस ग्रुप के द्वारा कई परियोजनाओं पर छत्‍तीसगढ़ के अलवा झारखंड, और राजस्‍थान में भी किया जाता है।

गुरुवार को रिंग रोड पीआरए ग्रुप के ऑफिस में कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई शुक्रवार की देर रात तक चली। ऑफिस के दस्‍तावेजों और इलेक्ट्रानिक डिवाइस की जांच की गई है। इन दोनों के मिलान करने पर सामने आ रहा है कि कई खर्चे कम प्रॉफिट दिखाने के लिए दिखाए गए हैं। इसकी जांच टीम के द्वारा की जा रही है। वहीं टीम ने मोबाइल, हार्डडिस्क, लैपटाप का बैकअप लेकर अब इसकी जांच होगी। इसी के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस का बैकअप विशेषज्ञों की टीम लिया है।

टीम के द्वारा ऑफिस में जो दस्‍तावेज मिले हैं, इस मामले में संचालकों के बयान भी लिए गए हैं। दस्तावेजों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का मिलान किया जाएगा और सर्वे रिपोर्ट तैयार होगी। इसी के आधार पर आईटी टीम के द्वारा एक्‍शन लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दस्‍तावेजों का मिलान किया जा रहा है। इसके बाद आगे का ऐक्‍शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed