April 25, 2026

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर

0
09_04_2024-breaking_chhattisgarh_news_image

बीजापुर– जिले में सुरक्षाबलों को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गंगालूर थाना क्षेत्र के तोड़का इलाके में चल रही मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ के दौरान मारे गए नक्सलियों के शव सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिए हैं।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अब भी जारी है, जिसमें DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) के जवान शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेर लिया है और दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के पास से कई आटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबल इलाके में गश्त के दौरान नक्सलियों के हमले का सामना कर रहे थे, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई और नक्सली घेर लिए गए।यह अभियान बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *