April 25, 2026

कोंडागांव में मक्के के साथ गांजे की खेती : तलाशी के दौरान 43 पौधे बरामद, रंगेहाथों पकड़ा गया आरोपी

0
ganja-ki-kheti

कोंडागांव। जिले में मक्के के साथ गांजे की खेती करने के आरोपी में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने 1 किलो 565 ग्राम गांजा पौधा जब्त किया है। गांजे की कीमत 15 हजार रुपए आंकी गई है। मामला अनतपुर थाना क्षेत्र के घोड़सोड़ा गांव का है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने मक्का की फसल के बीचों-बीच गांजा के पौधे लगाए थे, जिससे वह लाभ कमाने की कोशिश कर रहा था। तलाशी के दौरान 43 नग गांजा पौधे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपए बताई जा रही है।

मामले में अपराध धारा 20 (क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी बुधराम सागर, पिता सुकुराम सागर (उम्र 44 वर्ष) जाति घसिया, निवासी बड़े घोड़सोड़ा, थाना अनतपुर, कोंडागांव का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है, और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना ने क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की तत्परता को उजागर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *