April 25, 2026

होटल बेबी लॉन इन में मिली युवती की लाश, मचा हड़कंप

0
Untitled-design-1-768x432

राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन इन में एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि युवती की लाश कमरा नंबर 416 में मिली है। इसी के साथ ही युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड का शव उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिला। युवक-युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती की रायपुर के सरस्वती नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। दोनों मृतक अंबिकापुर के रहने वाले थे। मृतक युवती का नाम वाणी गोयल बताया जा रहा है, जोकि कल से लापता थी। फोन बंद होने पर घर वालों ने रायपुर के सरस्वती नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस को युवती की लोकेशन मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन होटल मैनेजर ने रूम नहीं खोलने दिया। इसके बाद आज फिर पुलिस की टीम आई और रूम खोला तो कमरे में युवती की लाश मिली।

इसी के साथ ही युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड विशाल का शव देर रात उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिला। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्‍जे में ले लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *