March 11, 2026

CM विष्णुदेव सहित सभी बीजेपी सांसद हुए दिल्ली रवाना, कल संसदीय दल की बैठक में होंगे शामिल

0
NDFGNJFD-860x410

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 सीटों पर बंपर जीत दर्ज करने के बाद सीएम विष्णुदेव साय के साथ भाजपा के सभी सांसद संसदीय दल की बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना हो गए है। इस दौरान मुख्यमंत्री साय के साथ नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, तोखन साहू, चिंतामणि महाराज,राधेश्याम राठिया, संतोष पांडे और कमलेश जांगड़े का कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया।

सीएम साय ने कहा, कल दिल्ली में नवनिर्वाचित सांसदों, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों की बैठक होनी है इसीलिए दिल्ली रवाना हो रहे हैं. उन्होंने कहा इस बार मंत्रिमंडल में हमें मौक़ा मिलना लगभग तय है, लेकिन प्रधानमंत्री जी का एकाधिकार है.

नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए जनता का आभार जताया और कहाँ कि केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय जो होगा सर्वमान्य होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed