April 26, 2026

CG NEWS : 3 देशी कट्टा, रिवाल्वर और 2 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

0
AWFWF

रायगढ़ : CG NEWS : अपराध नियंत्रण को लेकर चल रहे प्रयासों के बीच से पुलिस ने अवैध हथियार जब्त किए हैं। इस मामले में एक आरोपी पहले गिरफ्तार किया गया था। वहीँ अब उसके एक और साथी कोमल पटेल को पुलिस ने अब 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। हथियार रखने के पीछे  क्या मंशा थी, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी कोमल पटेल के पास से 3 देशी कट्टा, 1 रिवॉल्वर और 2 जिंदा कारतूस जब्त की है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि होली से ठीक पहले पुलिस ने कुछ सूचनाओं के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मामले में कोमल का एक साथी पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में और कौन से तत्व शामिल है, इस बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

बताया गया कि जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्र में गुंडे बदमाशों की जानकारी देने के साथ उन्हें आवश्यक समझाईश दी गई है। होली के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों में चेक पॉइंट बनाने के साथ संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है इसके अलावा अपनी हरकतों से व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *