March 12, 2026

CG CRIME BREAKING : शराब दुकान में लाखों की लूट, नकाबपोश लुटेरों ने रिवॉल्वर की नोक पर दिया वारदात को अंजाम, CCTV….. 

0
image-2024-03-12T121619.527-860x488

कोरबा : CG CRIME BREAKING : प्रदेश के जिले में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां नकाबपोश तीन लुटेरों ने मिलकर गोपालपुर स्थित शराब दुकान में रिवॉल्वार की नोक पर डेढ़ लाख रुपयों के साथ ही कुछ महंगी शराब की लूट कर ली। चोरी की यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस शातिर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

आपको बता दें इस वारदात का लाईव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि किस तरह लुटेरे रिवॉल्वर की नोक पर शराब दुकान के भीतर घुसते हैं और पूरी वारदात को अंजाम देते हैं। तीनों युवक कौन है, कहां रहते हैं और कहां से आए है इस बात का पता नहीं चल सका है। युवकों ने बंद शराब दुकान से शराब लेने के बहाने पहले चौकीदार को झांसे में लेते हैं फिर इस घटना को अंजाम देते है। बहरहाल मामले से पुलिस को अवगत करा दिया गया है, जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed