March 11, 2026

छत्तीसगढ़ में यहां फटी जमीन ! दहशत में लोग, देखें वीडियो 

0
WhatsApp-Image-2024-02-07-at-2.01.54-PM-887x500

जिले के पसान क्षेत्र में एक बार फिर से जमीन धंसने की घटना सामने आई है। इस क्षेत्र में इस तरह की यह तीसरी घटना है। कोरबी-चोटिया इलाके में संचालित होने वाली एसईसीएल की विजय वेस्ट भूमिगत कोयला खदान के कारण यह घटना घटी है। पसान क्षेत्र के ग्राम जलके-तनेरा सर्किल के आसपास हुई घटना से करीब तीन फीट चौड़ी और सौ फीट गहरी दरार पड़ गई है, जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed