April 26, 2026

कोर्ट ले जाते वक्त पुलिस की बाइक से कूदकर आरोपी फरार

0

महिला से ठगी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी सुमन साहू को गिरफ्तार किया था, लेकिन आज कोर्ट में पेश करने लिए ले जाते वक्त आरोपी फरार हो गया है.

aaropi-girftR-800x445

महिला से ठगी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी सुमन साहू को गिरफ्तार किया था, लेकिन आज कोर्ट में पेश करने लिए ले जाते वक्त आरोपी फरार हो गया है. इस पूरे मामले में जांच कर लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.

छत्तीसगढ़ की . राजधानी में सिविल लाइन पुलिस की लापरवाही के कारण एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हो गया. पुलिस धूल फांकते रह गई. जबकी इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल ने सख्त तेवर दिखाए हैं.

दरअसल, सिविल लाइन पुलिस ठगी के आरोपी को बाइक से कोर्ट ले जा रहे थे. तभी शातिर आरोपी पुलिस की बाइक से कूदकर बाग निकला, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाई. हाथ में हाथ धरे बैठी रही और शातिर बदमाश सड़क नाप गया.


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आज ही लोन दिलाने के नाम पर जेवर ठगी मामले में सुमन साहू को गिरफ्तार किया था, लेकिन शातिर ठग पुलिस को भी चूना लगाकर निकल भागा. आरोपी टिकरापारा थाने का हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *