March 11, 2026

NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की एक सूत्रीय मांग नियमितिकरण

0
IMG-20200924-WA0020

संवाददाता – इमाम हसन


सूरजपुर – अनिष्चितकालीन हड़ताल का छठवा दिन भी एन0एच0एम0 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की एक सूत्रीय मांग नियमितिकरण को लेकर अनिश्चितकालीन धरना में बैठे है।दरअसल छत्तीसगढ़  सरकार को नियमितिकरण हेतु मनाने रंगोली एंव दीप जलाकर सूरजपुर जिले में सरकार कों शांति पूर्ण संदेश दिया गया एंव साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी जो कोरोना काल में कार्य के दौरान कोरोना पॉजीटीव आके परिवार से दूर संघर्ष करके रह रहे एंव जो कोरोना काल में जिनकी मृत्यु हुई है उनको श्रंधाजलि देते हुए मोमबत्ती एंव दिये जलाये गये।विपक्ष में रहकर वादों की सीढ़ी से सत्ता के शिखर को छूने वाले नेता यह भूल जाते हैं की चुनाव हर 05 साल में होता है और जनता इस बात को भलीभांति याद रखती है कि किसने उसके साथ क्या बर्ताव किया है। बात करे छत्तीसगढ़ की तो आज भी जोगी काल के ‘‘3 साल कर्मचारी का हाल बेहाल’’ को कर्मचारियों ने आज तक नही भुलाया है जिस प्रकार आंदोलनों को उस समय कुचला गया उसने जनता और कर्मचारियों के मन में जो आक्रोष पैदा किया वह अंतिम समय तक बना रहा। रमन सरकार के 15 वर्ष के शासनकाल में भी अंतिम वर्ष को दमन काल का नाम दिया गया जिसमें आंदोलनों को उनकी छवि के विपरीत बुरी तरह से कुचला गया और सत्ता पक्ष के नुमाइंदे सीधे तौर पर कर्मचारियों को ही दोषी बताने लगे जबकि संच्चाई यह है उन्होने खुद उनके मंच पर जाकर उनसे लोक लुभावने वादे किये थे जिनके प्रमाण चीख चीख कर इस बात की गवाही दे रहे थे कि कुछ तो गलत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed