हिमाचल प्रदेश। देश में कोरोना का कहर जारी हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार को निधन हो गया। बता दें उनका कांगड़ा जिले के टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था।
हमारे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय शांता कुमार जी की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष शैलजा जी के निधन का दुःखद समाचार सुन कर अत्यंत दुःखी हूँ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोक संतप्त परिवार जनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।