April 25, 2026

ACB की कार्रवाई : बाबू 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया

0
riswat_3330979_835x547-m-780x405

सूरजपुर- जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तहसील कार्यालय में तैनात एक बाबू को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, किसान ने नामांतरण (खेत-जमीन के दस्तावेज में नाम दर्ज करने) के लिए आवेदन दिया था। इसी काम को करवाने के एवज में तहसीलदार के अधीन काम करने वाले बाबू ने किसान से 25 हजार रुपये की मांग की थी। किसान ने रिश्वत न देने का मन बनाकर सीधे ACB से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने बाबू को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *