March 7, 2026

जांजगीर चांपा में होने वाले सविधान बचाओ रैली एवं आम सभा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

0
IMG-20250518-WA0013

रायपुर – पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि कल छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में होने वाले संविधान बचाओ रैली को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस भवन गांधी मैदान में आयोजित की गई जिसमें कल रायपुर से जाने वाले कांग्रेसियों एवं आमजनों एक साथ जांजगीर चांपा के लिए ऐतिहासिक गांधी मैदान कांग्रेस भवन से सुबह 9 बजे अधिक से अधिक संख्या के साथ निकलेंगे l
उपाध्याय ने बताया कि कल का यह आम रैली एवं आम सभा छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक होने वाला है और किस प्रकार सत्ता पक्ष में बैठे लोग संविधान के साथ खेलने का प्रयास कर रहे हैं उनको जवाब दिया जाएगा खतरे में संविधान जागो हिंदुस्तान के नारे के साथ आवाज बुलंद किया जाएगा l आज के इस बैठक में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे , विकास उपाध्याय,पंकज शर्मा, शिव सिंह ठाकुर, अशोक ठाकुर,देव साहू, दिनेश ठाकुर, अनिल रायचूरा, राजू सोनी, माधव छुरा, पुष्प राज वैद, प्रवीण चंद्राकर, माधव साहू, एवं सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed