अबूझमाड़ के जंगल में भालू और बाघ की फाइट, घटना का वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ – नारायणपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक मादा भालू टाइगर के छक्के छुड़ा देती है. मादा भालू अपने बच्चे को पीठ पर बैठाकर बाघ से भिड़ जाती है. कुछ सेकंड के लिए दोनों के बीच हलचल होती है.दिनदहाड़े बीच सड़क पर चल रहा ये मुकाबला काफी रोचक था.
पहले बाघ और भालू के बीच दहाड़ और हुंकार चलती है. इस दौरान टाइगर अपना बचाव करते हुए सड़क पर नीचे सिर करके बैठ जाता है. फिर भालू को हावी देख टाइगर कुछ देर बाद दुम दबाकर भाग जाता है. इसके बाद भी मादा भालू टाइगर को नहीं छोड़ती है. वो उसका पीछा करती है.इस दौरान भालू का बच्चा अपनी मां के पीछे पीठ पर बैठा रहता है. मां का साथ नहीं छोड़ता है.
मादा भालू और टाइगर के बीच हुई लड़ाई का वीडियो एक स्थानीय राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे पर कैद कर लिया. इसके बाद जैसे ही उस शख्स ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया तो वायरल हो गया. मादा भालू के उग्र रूप को देखकर बाघ घने जंगल में भाग गया.

