March 7, 2026

कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, मीटिंग में ही 11 पंचायत सचिवों को थमाया नोटिस

0
11-49-36-fimg-notice1

गरियाबंद – प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही को लेकर कलेक्टर बी.एस. उइके ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने योजना की प्रगति पर नाराजगी जताई और 11 पंचायत सचिवों को मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। यह कार्रवाई ग्राम स्तर पर काम में ढिलाई और प्रशासनिक सुस्ती को लेकर की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की पंचायतवार समीक्षा की गई, जिसमें स्वीकृत कार्य, प्रगतिरत निर्माण, किश्तों का वितरण और जिओ टैगिंग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर उइके ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन पंचायतों में कार्य शुरू नहीं हुए हैं, वहां तत्काल काम शुरू किया जाए और जो निर्माणाधीन मकान हैं, उन्हें समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।

उन्होंने खास तौर पर जोर दिया कि योजना की जमीनी प्रगति के साथ भ्रष्टाचार की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। किसी भी प्रकार का अवैध लेन-देन (जैसे किश्त जारी करने के बदले पैसे मांगना) पाए जाने पर संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

जिन 11 पंचायत सचिवों को नोटिस थमाया गया है, उनमें दांतबाय कला, कोसमबुड़ा, गुजरा, खरता, हाथबाय, बरबाहरा, मौहाभांठा, बेगरपाला, लोहारी, मरदाकला और खरहरी के सचिव शामिल हैं। इन पर निर्माण कार्यों में उदासीनता, स्वेच्छाचारिता और अरुचि का आरोप है। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि शासन की प्राथमिक योजना में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बाधा बना तो सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed