April 16, 2025

राजनीतिक खबर : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आते ही माना कांग्रेस भवन में लगा ग्रहण, सड़क से लेकर जेल तक करेंगे आंदोलन

0
IMG_20250403_182841_copy_800x533

रायपुर / माना – छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही कांग्रेस में ग्रहण से लग गया है। अगर कोई भी शुभ कार्य करना चाहते है तो असफल या फिर बाधा का सामना करना पढ़ रहा है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में विधानसभा, लोकसभा, नगर निगम के बाद नगर पंचायत में करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे लगता है की कांग्रेस में इन दिनों काला साया का प्रकोप मँडरा रहा है। जी हाँ, ये बिल्कुल सही बात है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। पूर्व मंत्री लखमा जेल में है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव हाल में जेल से जमानत में छुटे है।

अब माना कैम्प में कांग्रेस भवन के नवीनीकरण पर रोक लग गई है। माना में 40 साल पहले से कांग्रेस भवन है। इस कांग्रेस भवन में बड़े बड़े दिग्गज नेता स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी, दिग्विजय सिंह,स्वर्गीय विद्या चरण शुक्ल जैसे कई और बड़े नेता आए है। साथ ही कई नेताओं की राजनीति इसी कांग्रेस भवन से शुरुआत की गई थी। खैर आज कांग्रेस के कुछ नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। ये समय समय की बात है।

आपको बता दे 1970 के दशक में बांग्लादेश से हिन्दू शाणार्थी को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंद्रा गांधी के द्वारा माना कैम्प में विस्थापित किया गया था। तब देश के मजूबत पार्टी कॉंग्रेस हुआ करता था। उस समय कुछ कांग्रेस नेताओ ने मिलकर माना में इस भवन को कांग्रेस भवन का रूप दिया गया । इस भवन ( कार्यलय ) में राजनीति चर्चा, कई चुनावी मुद्दे जैसे कई कार्यक्रम पार्टी के नेतृत्व में हुए है।

2000 में मध्यप्रदेश से जैसे ही अलग होकर छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ। उस समय 2000 से 2003 तक कांग्रेस मुख्यमंत्री अजित जोगी रहे।2003 से 2018 तक 15 साल तक छत्तीसगढ़ में भाजपा का राज रहा है। 2018 से 2023 तक छत्तीसगढ़ के कांग्रेस का शासन रहा है। अब 2023 के बाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। ऐसे में माना कैम्प के कांग्रेसियों ने बीड़ा उठाया है कि इस जर्जर कांग्रेस भवन को नवीनीकरण करकर एक सुंदर रूप दिया जाए। जिससे राजनीति और पार्टी से संबंधित चर्चा हो। जर्जर कांग्रेस भवन को तोड़ फोड़ कर नवीनीकरण का कार्य जैसा शुरू हो ही गया था । पर क्या करे कांग्रेसियों का ये प्लान धरा का धरा ही रह गया। दरअसल भाजपा के नेताओ ने कलेक्टर को सरकारी जमीन को कब्जा, भवन में रखे ट्रांसफार्मर चोरी करने का आरोपी लगाते हुए शिकायत की है। जिसके कारण कांग्रेस भवन के नवीनीकरण में शासन ने कार्य करने पर रोक लगा दिया है। वही कांग्रेस के नेता मनीष माणिक, गोपाल बाला, बासु देव कुंडू,डी. संतोष, राजू घोष पर शिकायत भी दर्ज हुआ है। कांग्रेस के नेताओ का कहना है कि 40 साल से माना कैम्प में कांग्रेस भवन है। और इस भवन को नवीनीकरण किया जा रहा है। इसमें कब्जा जैसी बात कहाँ से आ रही है। नेताओ ने ये भी कहा कि भाजपा का साजिश है ये नही चाहते कांग्रेस भवन माना कैम्प में बने। चाहे कुछ भी हो माना में कांग्रेस भवन बनकर ही रहेगा। चाहे सडक से लेकर जेल तक आंदोलन क्यों न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed