March 8, 2026

ट्रक ने सरपंच पद की महिला प्रत्याशी को रौंदा, हादसे में कुसुमा चंद्राकर की मौत

0
Screenshot_2025-02-06-21-01-22-00_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_983x839

गरियाबंद – जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरपंच पद की प्रत्याशी कुसुमा चंद्राकर की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार ट्रक ने कुसुमा को रौंदते हुए गुजरते हुए घटना को अंजाम दिया, और हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। यह घटना देवभोग थाना क्षेत्र के तहत हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहस खोल की निवासी कुसुमा चंद्राकर अपने पति देवानंद चंद्राकर के साथ बाइक पर सवार होकर ओडिशा की ओर जा रही थीं। जब वे मोड़ पर पहुंचे, तो विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रक अचानक आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। सड़क पर गिरने के बाद ट्रक ने कुसुमा को कुचलते हुए निकल गया।

इस हादसे में कुसुमा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कुसुमा कोड़की पारा पंचायत से सरपंच पद की उम्मीदवार थीं।

पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 281, 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है, और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed