March 8, 2026

डोंगरगढ़ पहुंचे अमित शाह: आचार्य विद्यासागर महाराज को दी श्रद्धांजलि, स्मृति में 100 रु का सिक्का और डाक टिकट किया जारी

0
Screenshot_2025-02-06-20-56-58-35_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_864x524

राजनांदगांव – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय यात्रा पर डोंगरगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित विनयांजलि सभा में भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे। इस मौके पर गृह मंत्री शाह ने आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में 100 रुपए का विशेष सिक्का और एक डाक टिकट जारी किया।

गृह मंत्री सबसे पहले डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी स्थित आचार्य विद्यासागर महाराज के समाधि स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और महाराज के चरणों में शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने जैन समाज द्वारा आयोजित विनयांजलि सभा में शिरकत की और आचार्य विद्यासागर महाराज के व्यक्तित्व और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित था। तप और साधना से उन्होंने भारत और भारतीय संस्कृति को दुनिया में मान्यता दिलाई। वे सिर्फ संत नहीं, बल्कि एक महान विद्वान थे जिन्होंने नए विचारों को जन्म दिया।

इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र के साथ 100 रुपए के विशेष स्मारक सिक्के और एक डाक टिकट का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह सिक्का और डाक टिकट महज एक सम्मान नहीं, बल्कि एक महान संत की अमूल्य धरोहर को संजोने का प्रयास है।

उनके विचार और आदर्श सदियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। शाह ने यह भी कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के जीवित प्रतीक थे, और उनके विचारों ने समाज को नई दिशा दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed