छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के सौ दिन पूरे, CM विष्णुदेव साय बोले- हमने पूरी की सभी प्रमुख गारंटी
100 Days Vishnu Deo Government: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। साय ने इंटरनेट मीडिया पर यह बात साझा की। उन्होंने लिखा कि आप सभी को यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आज हमारी सरकार ने सुशासन के सौ दिन पूरे कर लिए हैं।
रायपुर। Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। साय ने इंटरनेट मीडिया पर यह बात साझा की। उन्होंने लिखा कि आप सभी को यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आज हमारी सरकार ने सुशासन के सौ दिन पूरे कर लिए हैं। इन सौ दिनों में हमने चुनाव के पहले जो प्रमुख गारंटी जनता को दी थी, उसे सरकार बनने के बाद तत्काल अमल पर लाना शुरू किया और सर्वप्रथम प्रदेश के 18 लाख परिवारों के लिए पीएम आवास की राशि जारी करते हुए गांव, गरीब, मजदूर, किसान, महिला, आदिवासी, कर्मचारी सबका ध्यान रखा । सबकी उम्मीदों का मान रखते हुए प्रमुख गारंटियों को पूरा किया।
आज हमारी सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं। इन 3 महीनों में ही हमने “मोदी की गारंटी” के अंतर्गत किये गए महत्वपूर्ण वादों को पूरा किया है।
आने वाले समय में हर एक वादे को पूरा किया जाएगा।

