March 11, 2026

छत्तीसगढ़ की ये 7 बेटियां करेंगी माउंट एवरेस्ट फतह, 8 सदस्यीय टीम सिक्किम हुई रवाना….

0

छत्तीसगढ़ की 7 बेटियां माउंट एवरेस्ट फतह कर फिर से इतिहास रचेगी।

avrest-Ak70O7

कांकेर। छत्तीसगढ़ की 7 बेटियां माउंट एवरेस्ट फतह कर फिर से इतिहास रचेगी। 8 सदस्यीय टीम सिक्किम के लिए रवाना हुई। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित संभाग बस्तर की बेटी पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ ने विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट और विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर भारतीय तिरंगा फहराकर प्रदेश की महिलाओं के लिए एक नजीर पेश की।

यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली नैना छत्तीसगढ़ की पहली महिला है। इतना ही नहीं बस्तर की बेटियां अब राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी अपना लोहा मनवा रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को उत्तर बस्तर की 7 लड़कियां सिक्किम में पर्वतारोहण के लिए रवाना हुईं।


कांकेर के खेरखेड़ा में संचालित गोटूल स्पोर्ट्स एकेडमी की ये सभी 7 लड़कियां पर्वतारोहण के लिए कांकेर से निकलीं, जिन्हें विधायक सह संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने सिक्किम रवाना किया।

पर्वतारोहण के निकली 7 लड़कियों के कोच बंशी नेताम ने बताया कि हमारी 8 सदस्यीय टीम बेसिक एडवांस पर्वतारोहण के लिए रवाना हो रही है. आने वाले समय में एवरेस्ट प्रिपरेशन का कोर्स करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed