निधन सूचना में देरी पर स्पीकर रमन सिंह नाराज, दोषी अफसरों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही जारी। सदन में विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया सवाल। निधन सूचना में देरी पर सदन में उठे सवाल। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने जताई नाराजगी। देर से निधन सूचना मिलने पर जताई नाराजगी। दोषी अफसरों पर कार्रवाई के दिए निर्देश। कार्रवाई से इसी सत्र में अवगत कराने के भी निर्देश। दिवंगत सदस्य डॉ. देवचरण सिंह मधुकर के निधन का हुआ उल्लेख। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सीएम, नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें याद कर दी श्रद्धांजलि। दिवगंत सदस्य को दी गई मौन श्रद्धांजलि। सम्मान में 5 मिनट के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित।

