April 29, 2026

विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान अशोक जुनेजा/पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी./पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ प्रकाश पहुंचे बीजापुर, पुलिस अधीक्षक एवं CRPF के अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक

0
IMG-20200925-WA0028

बस्तर हेड – विजय पचौरी 


बीजापुर –  विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान अशोक जुनेजा द्वारा पामेड़ का दौरा किया गया। इस दौरान विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी- एवं पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप द्वारा पामेड का दौरा करते हुये थाना पामेड के सभी सुरक्षाबल के अधिकारी एवं जवानों से रूबरू हुये। क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों तथ उनके विरूद्ध किये जा रहे कार्यवाही के संबंध में DRG /STF/ CRPF/CAF के अधिकारी व जवानों से चर्चा की जाकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदाय किया गया।सीआरपीएफ उप महानिरीक्षक कोमल सिंह पुलिस अधीक्षक बीजापुर  कमलोचन कश्यप एवं जिला पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया जाकर अंदरूनी क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों के विरूद्ध चलायी जा रही नक्सल विरोधी अभियान के तहत माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के संबंध में चर्चा कि गई। 
DRG/STF/CoBRA एवं CRPF  अधिकारी व जवानों को आक्रामक अभियान हेतु दिये गये निर्देश।
बैठक में विशेष महानिदेशक, नक्सल अभियान अशोक जुनेजा ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रत्येक पुलिस थाना,चौकी,कैम्प को विकसित करने का प्रयास किया जायेगा ताकि अंदरूनी क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों का भी लाभ प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *